फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हरिद्वार को मिली कईं सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने 50 योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

रेनू सकलानी Updated Sat, 21 Dec 2024 09:04 AM IST

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण की ओर से निर्मित सिटी स्पोर्ट्स कंपलेक्स का लोकार्पण किया।  सीएम ने खनन न्यास निधि से कराए जाने वाली कुल 50 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें मुख्य रूप से 8 करोड़ 88 लाख की लागत से राजकीय प्राथमिक विद्यालय, सालियर को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित करने की योजना है। इसी तरह हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण एचआरडीए से कराए गए कार्यों में मुख्य रूप से भल्ला स्थित नवनिर्मित सिटी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स एवं मां मंशा देवी स्वागत द्वार का विकास कार्य भी शामिल है। सिटी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के तहत जो कार्य कराए गए हैं उनमें क्रिकेट प्रैक्टिस पिच एवं बॉक्स क्रिकेट को 236.51 लाख से तैयार किया गया है। इसी तरह लॉन टेनिस कोर्ट जिसकी लागत 307.75 लाख है। फुटसल कोर्ट की लागत 165.00 लाख, स्क्वैश कोर्ट एवं जिम की कुल लागत 976.74 लाख बताई गई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें