हरिद्वार में मंगलवार को रोशनाबाद पुलिस लाइन में रन फॉर यूनिटी दौड़ का आयोजन किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल अधीनस्थों के साथ रन फॉर यूनिटी में दौड़े। पुलिस लाइन रोशनाबाद से पुलिस कार्यालय तक बड़ी संख्या में समस्त पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने दौड़ में हिस्सा लिया। इसके बाद राष्ट्रीय एकता दिवस पर शपथ ली गई।