धर्मनगरी हरिद्वार को सुंदर एवं स्वच्छ बनाने के लिए धार्मिक संस्थाओं, मठों और अखाड़ों के सहयोग से वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। गंगा तटों, मार्गो एवं सार्वजनिक स्थलों, धार्मिक एवं पर्यटकों स्थलो पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। मेलाधिकारी सोनिका, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित,मुख्य नगर आयुक्त नंदन कुमार ने की निगरानी। मुख्यमंत्री के निर्देशन में धर्मनगरी हरिद्वार को स्वच्छ व मॉडल जनपद बनाने का लक्ष्य है।