फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में सीएम चेहरे को लेकर सियासी हलचल के बीच सीएम धामी और मदन कौशिक हुए दिल्ली के लिए रवाना

Sun, 20 Mar 2022 09:59 AM IST
कुलभूषण राजदेव वीडियो डेस्क/अमर उजाला.कॉम

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का परिणाम आ गया। चार राज्यों में भाजपा दोबारा सत्ता में लौटी है, तो वहीं एक राज्य पंजाब में आम आदमी पार्टी सत्ता पर काबिज होने में सफल रही। उत्तराखंड विधानसभा का चुनाव भाजपा पुष्कर सिंह धामी को चेहरा बना कर लड़ा। भाजपा को बहुमत तो मिला लेकिन मुख्यमंत्री पद के दावेदार पुष्कर सिंह धामी हार गए। अब भाजपा नेतृत्व को उत्तराखंड को मुख्यमंत्री देने में काफी मत्थापच्ची हो रही है। इस बीच कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक अचानक दिल्ली कूच कर गए। सियासी हलकों में चर्चा रही कि उन्हें केंद्रीय नेतृत्व ने बुलाया है। दिल्ली में पार्टी की कोर ग्रुप की बैठक में दोनों नेताओं के शामिल होने की चर्चा है। बताया जा रहा है कि इस बैठक में दोनों नेताओं से मुख्यमंत्री के चेहरे और मंत्रिमंडल के गठन को लेकर चर्चा हो सकती है

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें