चंपावत। जिले के शिवालयों में सावन के सोमवार को पूजा अर्चना का सुबह से ही दौरा जारी रहा। तड़क सुबह से ही लोग शिव मंदिरों में पूजा अर्चना के लिए पहुंचने लगे थे। विधि विधान से पूजा अर्चना कर शिवलिंग पर जल, दूध, घी, शहद आदि चढ़ाकर पूजा की गई। महिलाओं में पूजा अर्चना के लिए काफी उत्साह रहा।