फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat: सुहागिनों ने वट सावित्री व्रत पूजन कर पति के दीर्घायु की कामना की

चंपावत के बालेश्वर मंदिर परिसर क्षेत्र में सुहागिनों ने वट सावित्री पर वट वृक्ष की पूजा अर्चना की। पंडित तनुज जोशी ने विधि विधान से मंत्रोच्चार कर पूजा अर्चना कराई। महिलाओं ने अपने पति की दीर्घायु की कामना कर उनसे आशीर्वाद लिया। सुबह बारिश के बाद भी पूजा अर्चना के लिए मंदिर में भीड़ रही। इधर, बालेश्वर महादेव मंदिर में शिव लिंग को महंत पवन गिरी ने फूलों से सजाया। महिलाओं ने महादेव ने शिव लिंग पर जल चढ़ाकर भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। टनकपुर के नगर और ग्रामीण क्षेत्र में सुहागिन महिलाओं ने वट सावित्री व्रत धूमधाम से मनाया। महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा अर्चना, रक्षा सूत्र बांधा और पति के दीर्घायु की कामना कीश्र कामना की। सुबह से ही क्षेत्र में धार्मिक अनुष्ठान के कार्यक्रम चलते रहे। नगर के सैलानीगोठ, आमबाग, नायकगोठ, हनुमान गढ़ी, पंच मुखी, ककराली गेट, विष्णुपुरी कालौनी आदि क्षेत्र की महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा अर्चना की।इस दौरान अनीता धामी, अंजू देवी, गीता देवी अनेक महिलाएं मौजूद रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें