फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदर्श प्राथमिक विद्यालय नाम का आदर्श, बारिश में कक्षा कक्ष में आ जाता है पानी

हीरा मेहरा Updated Wed, 06 Aug 2025 03:52 PM IST

चंपावत जिले के सीमांत मंच के आदर्श प्राथमिक विद्यालय बारिश की मार से उम्रदराज हो चुका है। 27 साल पुराना विद्यालय बारिश की मार झेलते-झेलते अब गिरने की कगार पर है। कक्षा कक्षों की दीवारों में दरारें साफ दिखाई देने लगी हैं। छत से निर्माण सामग्री धीरे-धीरे गिरने के कारण सरिया दिखने लगी है। बारिश में हमेशा डर बना रहता है। बारिश के कारण कमजोर हो चुकी छत से कक्ष कक्षों में आता पानी खतरे का सबब है। सीमांत मंच के नौनिहालों को शिक्षा देने के लिए 20-11-1998 में बनाए भवन का जिला पंचायत अध्यक्ष मदन सिंह महराना ने प्राथमिक विद्यालय मंच का उद्घाटन किया था। तब यहां छात्र संख्या 50 से अधिक हुआ करती थी। विद्यालय में बच्चों के लिए भौतिक संसाधनों की कोई भी कमी नहीं है। उनको आधुनिक ज्ञान स्मार्ट टीवी के माध्यम से दिया जाता है। गनीमत है कि हॉट स्पॉट से टीवी चल जाती है। इस विद्यालय में 29 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। दूर दराज से पढ़ाई के लिए पैदल आने वाले नौनिहालों को बारिश में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बारिश में कक्षा कक्षों के अंदर पानी आने से बच्चों के साथ ही स्टाफ को दिक्कत होती है। ऐसे में बच्चे टक टकी लगाए टपकते पानी को देखते रहते हैं। उन्हें अपने बैग, कापी, किताबों को भी भीगने से बचाना होता है। कई बार तेज बारिश होने से कक्षा कक्षों में पानी भर जाता है। ऐसे में बच्चों का पढ़ना आसान नहीं होता है। प्रभारी प्रधानाध्यापक तनुजा वर्मा ने बताया कि विद्यालय के सुधारीकरण का प्रस्ताव विभाग को भेजा गया है, लेकिन बरसात में डर बना रहता है। स्टॉफ कक्ष के साथ ही दोनों कक्षों में पानी आता रहता है। जिला शिक्षाधिकारी मान सिंह ने बताया कि विद्यालय के सुधारीकरण का प्रस्ताव राज्य योजना में डाला गया था, लेकिन स्वीकृति नहीं मिल पाई। अब इसका प्रस्ताव बनाया जाएगा और विद्यालय को सुधारा जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें