फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat: स्वाला डेंजर जोन में चार घंटे थमे वाहनों के चक्के

हीरा मेहरा Updated Sat, 27 Sep 2025 02:09 PM IST

चंपावत नेशनल हाइवे पर स्वाला डेंजर जोन पर मैदान और पहाड़ से आने वाले वाहनों की रफ्तार थम रही है। स्वाला क्षेत्र में जाम में फंसे भार वाहन चालकों ने विरोध जताया। उन्होंने चंपावत, लोहाघाट, पिथौरागढ़ को जरूरी सामान लेकर नहीं जाने देने का आरोप लगाया। इस पर प्रशासन मौके पर पहुंचा और वार्ता कर उनको मनाया। डीएम ने मौके पर पहुंचकर जाम में फंसे वाहनों को निकाला।बृहस्पतिवार को मैदानी क्षेत्र से जरूरी सामान लेकर आ रहे वाहन चालकों ने स्वाला क्षेत्र में हाईवे पर पत्थर रखकर उन्हें रोकने पर विरोध जताया। मामले ने तूल पकड़ा तो डीएम मनीष कुमार को मौके पर पहुंचे। उन्होंने चालकों को समझाकर शांत किया। इस दौरान एसडीएम अनुराग आर्या भी मौके पर पहुंच गए थे। करीब चार घंटे तक डीएम स्वाला डेंजर जोन में खड़े रहे और वाहनों का निकालने का काम करते रहे। यातायात पूरी तरह ठीक होने तक टनकपुर जा रहे बड़े वाहनों को बनलेख में रोके दिया गया था। डीएम ने एनएच के एई एनसी टम्टा को निर्देश दिए कि एनएच जगह-जगह पर पड़े मलबे को हटाया जाए। इसके लिए एनएच को 10 मशीनें दी जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें