नगर के गोरलचौड़ मैदान मुख्यमंत्री चैंपियन ट्रॉफी के तहत विधानसभा चंपावत की खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हो गई है। प्रतियोगिता में चंपावत ब्लॉक की न्याय पंचायतों की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। विधानसभा स्तर पर स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।