चंपावत जिले के सभी 11 गांवों पासम, मढुवा, तरकुली, आमनी, कालीगूंठ/पूर्णागिरि, तामली, पोलप, देवीपुरा, सैलानीगोठ, नायकगोठ और चूका में नामित 11 अधिकारियों की अलग-अलग टीमों ने स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण रिपोर्टों के आधार पर प्रत्येक गांव की क्षेत्र विशेष की आवश्यकताओं को चिह्नित किया गया। इनमें स्थानीय संसाधनों के उपयोग, युवाओं को गांवों में रोजगार से जोड़ने, प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षा के लिए स्थायी समाधान, स्थानीय उत्पादों को बाजार से जोड़ने आदि का काम किया जाएगा।