चंपावत नगर के बालेश्वर महादेव मंदिर में सावन माह पर मंदिर में पूजा अर्चना हुई। सुबह से ही श्रद्धालु मंदिर में पूजा के लिए पहुंचने लगे थे। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर गंगाजल, दूध आदि चढ़ाकर सुख, शांति की कामना। धतूरे, बेलपत्र आदि से शिव की पूजा की। सुबह से दोपहर तक पूजा अर्चना का दौर चलता रहा।