रोडवेज डिपो की पुरानी हो चुकी बसों का संचालन होने से यात्रियों की जान सकते में रहती है। आए दिन डिपो की खटारा बसें खराब हो जाती है। सबसे अधिक दिक्कतें यात्रियों को झेलनी पड़ती है। रोडवेज बस में सफर करने वाले यात्रियों का कहना है कि वह पूरा किराया देते हैं, इसके बाद भी खटारा बसों का संचालन कर उनकी जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। यात्रियों ने कहा कि सरकार और निगम को ध्यान देना होगा।