फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: चंपावत के 200 से अधिक गांव टीबी मुक्त घोषित, 70 हजार लोगों की हो चुकी स्क्रीनिंग

चंपावत जिले के 313 गांवों में से 200 से अधिक गांवों को टीबी मुक्त घोषित किया जा चुका है। जिले में एक लाख लोगों की स्क्रीनिंग के लक्ष्य के सापेक्ष करीब 70 हजार लोगों की जांच पूरी हो चुकी है। डीएम मनीष कुमार ने शेष गांवों में भी स्क्रीनिंग और जागरूकता अभियान तेज करने के निर्देश दिए हैं। डीएम की अध्यक्षता में टीबी उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग समेत संबंधित विभागों को आपसी समन्वय और जनसहभागिता के साथ अभियान को प्रभावी बनाने को कहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें