चंपावत नगर के गोरलचौड़ मैदान में विधानसभा चैंपियन ट्रॉफी प्रतियोगिता हुई। बृहस्पतिवार को अंडर 19 बालिका वर्ग की विभिन्न प्रतियोगिताओं में दमखम दिखाकर सांसद चैंपियन ट्रॉफी में स्थान बनाया। मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय ने विजेता प्रतिभागियों को पदक और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। 100 मीटर दौड़ में गहना महरा, 200 मीटर में ज्योति गोस्वामी, 400 और 800 मीटर में प्रार्थना, 1300 मीटर और 3000 मीटर में सरिता प्रथम रहीं।