फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंपावत: दूध का खरीद मूल्य 60 रुपये लीटर करने की मांग, पांच मांगें पूरी न होने पर पशुपालकों ने दी आंदोलन की चेतावनी

चंपावत जिले के पशुपालकों ने दूध का खरीद मूल्य 34-36 रुपये से बढ़ाकर 60 रुपये प्रति लीटर करने समेत पांच प्रमुख मांगें पूरी नहीं होने पर प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी है। उन्होंने साइलेज पर 80 और पशु आहार व भूसे पर 60 प्रतिशत सब्सिडी, दुग्ध समिति सचिवों का मानदेय दो रुपये प्रति किलो करने, पशुओं का निशुल्क बीमा और पर्याप्त पशु चिकित्सकों की तैनाती की मांग उठाई है। पशुपालकों के अनुसार, 18 सितंबर को डीएम और 12 अक्टूबर को दुग्ध संघ के साथ हुई बैठकों में आश्वासन मिला, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि मांगों पर जल्द निर्णय नहीं होने पर प्रदेशभर में बैठक कर आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें