चंपावत जिले में दूधपोखरा के प्रगतिशील काश्तकार कमल गिरी आज युवाओं के लिए प्रेरणा बने हुए हैं। एप्पल मिशन से जुड़कर उन्होंने सेब उत्पादन का काम शुरू किया था। उसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। बैगनी आलू की पहली बार उन्होंने खेती शुरू की। इसके उन्हें अच्छे दाम मिल रहे हैं। स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए उन्होंने अपने फार्म में स्थानीय उत्पादों के व्यंजन बना कर गुजरात, यूपी, हरियाणा आदि के पर्यटकों को भरोस रहे हैं। उन्होंने फार्म के माध्यम से स्थानीय लोगों को रोजगार भी दिया है। वह तेज पत्ता, सेब, कीवी, सब्जी आदि बेचकर सालाना लाखों की आय कर रहे हैं।