फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : चंपावत...भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ने पर निवर्तमान पालिकाध्यक्ष समेत पांच पार्टी से निष्कासित

हीरा मेहरा Updated Sat, 11 Jan 2025 05:13 PM IST

नगर निकाय चुनाव में पार्टी से इतर होकर काम करने वाले नेताओं को भाजपा ने बाहर का रास्ता दिखाया है। चंपावत में निवर्तमान पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा और उनकी पत्नी, लोहाघाट में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष भूपाल सिंह मेहता और बनबसा में अध्यक्ष पद का चुनाव लड़े रहे दो बूथ अध्यक्षों को छह साल के लिए निष्कासित किया है। बनबसा बूथ अध्यक्ष विजेंद्र कुमार भाजपा से इस्तीफा देकर कांग्रेस के चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ रहे हैं तो दूसरे सनी देवल निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। चंपावत में निवर्तमान पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा ने नगर निकाय चुनाव में अपनी पत्नी को मैदान में उतारा है जबकि लोहाघाट में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष भूपाल सिंह मेहता ने टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय के तौर पर पर्चा भर बगावती तेवर दिखाए। दोनों को पार्टी ने मनाने के प्रयास भी किए। आला नेताओं के फोन भी लगातार उन्हें आते रहे, लेकिन उन्होंने मैदान से पीछे नहीं हटने का मन बना लिया। हालांकि उन्होंने अपनी नाराजगी जरूर आला नेताओं के सामने रखी और चुनाव लड़ने की बात कही। वहीं बनबसा में दो बूथ अध्यक्षों को निष्कासित किया गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा ने बताया कि चंपावत पालिका में निवर्तमान पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा और उनकी पत्नी ममता वर्मा, लोहाघाट पालिका में पूर्व नपं अध्यक्ष भूपाल सिंह मेहता, बनबसा में बूथ अध्यक्ष सनी देवल, विजेंद्र कुमार को प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की संस्तुति पर पार्टी ने छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। अब इनका पार्टी से कोई लेना देना नहीं है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें