चंपावत नगर के गोरलचौड़ मैदान में चल रहे गोल्ज्यू महोत्सव में अंतिम तीन दिन स्टार नाइट में लोक गायक माया उपाध्याय, इंदर आर्या, नीरज चुफाल कार्यक्रम विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। समापन अवसर पर उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध लोकगायक इंदर आर्या, प्रख्यात गायिका माया उपाध्याय तथा युवा गायक नीरज चुफाल ने कुमाऊंनी और गढ़वाली गीतों की शानदार प्रस्तुतियों से समूचे वातावरण को सांस्कृतिक रंगों से सराबोर कर दिया।