चंपावत नगर के सीएमओ कार्यालय में आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन ने अपनी मांगों के लिए धरना दिया। उन्होंने कहा कि सरकार उनकी मांगों की अनदेखी कर रही है। आशाओं ने कहा कि उन्हें एकमुश्त धनराशि दी जाए। सेवानिवृत्त होने पर उन्हें पेंशन दी जाए। उन्होंने कहा कि मांगें नहीं मानी गई तो उग्र आंदोलन के लिए तैयार रहेंगी।