चंपावत में 36वें सड़क सुरक्षा माह के तहत चंपावत पुलिस की ओर से खटकना पुल से छतार पुल तक निकाली गई जागरूकता रैली। इस दौरान सभी को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन में हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग, यातायात संकेतों का पालन, तेज गति से वाहन न चलाने और नशे की हालत में वाहन न चलाने के बारे में बताया। सड़क दुर्घटना में घायल की सहायता करने वाले व्यक्तियों को मिलने वाले कानूनी संरक्षण की जानकारी देकर लोगों को बिना भय के मानवता के कार्य करने की अपील की।