फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंपावत में सांसद अजय भट्ट ने विपक्ष पर महिला विरोधी होने का आरोप लगाया

संसदीय क्षेत्र नैनीताल-ऊधम सिंह नगर के सांसद अजय भट्ट ने कहा कि विपक्ष महिला विरोधी है। 70 साल से महिलाओं को बराबरी का हक नहीं मिला है। भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि जब मौके का बदलाव का समय आया तो विपक्षी ने विरोध किया। देश की महिलाएं आज आर्थिक रूप से मजबूत बन रही हैं। उन्हें राजनीति में भी हक मिलना चाहिए, लेकिन विपक्ष अड़ंगा डाल रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा महिला को हमेशा आगे बढ़ाने का काम कर रही है। अंकिता भंडारी हत्या के मामले में न्याय नहीं मिलने पर सांसद ने कहा कि सीबीआई जांच की जा रही है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के आंदोलन पर पूछे सवाल पर उन्होंने कहा कि मेरा आज बोलना उचित नहीं है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें