गणतंत्र दिवस के अवसर पर पब्लिक अकेडमी लोल्टी के नन्हें-मुन्ने बच्चों ने देशभक्ति पर आधारित गढ़वाली गीत पर अभिनय किया। बच्चों के अभिनय को देखकर उपस्थित जन समूह ने उनकी हौसला बढ़ाया। गाने के माध्यम से उन्होनें दिखाया कि उत्तराखंड के वीर सैनिक देश की रक्षा में किस प्रकार अपना महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। अपना घर-परिवार छोड़कर विकट परिस्थिति में भी दुश्मन से देश की रक्षा करते हैं। ग्राम प्रधान माल बज्वाड़ गंगा देवी ने कहा कि उत्तराखंड के हर बच्चे के दिल में देश रक्षा का जज्बा है और ऐसे ही अभिनय से उनमें सेना में जाने का जुनून पैदा होता है।