थराली। बदरीनाथ वन प्रभाग के अंतर्गत मध्य पिंडर रेंज में चेपड़ों,गोठी डा और जूनिधार के जंगलों आग भड़क गई है। जबकि इस सप्ताह लगातार बारिश थी और मौसम खुले दो दिन ही हुए थे कि जंगल फिर से जलने लग गए हैं। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि चैत्र महीने यहां लोग जंगलों में पूजन करते हैं जहां पर पुजारी दिए जलाते हां हो सकता है जंगली जानवरों ने दिए को गिरा दिया हो जिससे आग भड़क गई। वन क्षेत्राधिकारी मनोज देवरादी ने कहा कि आग बुझाने के लिए वन विभाग की टीम मौके पर है जल्दी आग बुझा दी जाएगी। आग लगाने वालों का पता किया जा रहा है। पकड़ में आने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।