फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: गौचर में शुरू हुआ जिला क्रिकेट लीग, कर्णशिला क्लब ने जीता उद्घाटन मुकाबला

मंगलवार से गौचर में चमोली जिला क्रिकेट लीग प्रतियोगिता शुरू हो गई है। उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त पर्वतीय क्रिकेट एसोसिएशन इस प्रतियोगिता को करवा रही है। पहले दिन हुए उद्घाटन मुकाबले को कर्णशिला क्लब ने 5 विकेट से जीता। गौचर के खेल मैदान में शुरू हुई प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर पालिका के अध्यक्ष संदीप नेगी ने किया। इस दौरान नपा अध्यक्ष नेगी ने कहा कि खेल के क्षेत्र में पहाड़ में बेहतर प्रतिभाएं हैं। क्रिकेट एसोसिएशन दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्रों में प्रतियोगिताएं कराकर यहां की प्रतिभाओं को बेहतर मंच दे रही है। पहले दिन हुए श्रीलक्ष्मी नारायण क्लब और कर्णशिला क्लब के बीच मुकाबला हुआ। श्रीलक्ष्मी नारायण क्लब ने टॉस जीतते हुए पहले बल्लेबाजी की। और सावन नौटियाल के बेहतर 77 रनों की पारी की मदद से निर्धारित 35 ओवरों में 191 रन बनाए। कर्णशिला की ओर से अंशुल ने 5 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कर्णशिला टीम ने मजबूत शुरुआत की। टीम के बल्लेबाज अशोक पैलू के नाबाद 78 रन और अमित मैखुरी के 36 रनों की मदद से 30 ओवरों में पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें