हेमकुंड साहिब के प्रवेश द्वार गोविन्दघाट गुरुद्वारे में बडे धूमधाम के साथ बैशाखी का पर्व मनाया गया। गुरुद्वारे मे दिनभर श्रदालुओ के साथ महिला श्रदालुओ के द्वारा अंखड पाठ व शब्द किर्तन किया गया। बैशाखी पर्व के लिये गोविंदघाट गुरुद्वारे को फूलो से सजाया गया था। बैशाखी के पर्व को मनाने के लियें देश के विभिन्न राज्यो से दो सौ से अधिक श्रदालु गोविन्दघाट में पहुचे है।