फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोपेश्वर में सेवा पखवाड़े के तहत स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का आयोजन

सेवा पखवाड़े के तहत नगर पालिका परिषद् चमोली-गोपेश्वर द्वारा ‘‘स्वच्छता ही सेवा ’’ कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य विकास अधिकारी के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम 17 सितम्बर से 02 अक्तूबर तक आयोजित किया जा रहा है। इस वर्ष की थीम ‘‘स्वच्छ स्वच्छोत्सव’’ रखी गई है, जिसका उद्देश्य स्वच्छता को जनमानस की आदत और संस्कार का हिस्सा बनाना है। कार्यक्रम के अंतर्गत आदर्श विद्या मन्दिर एवं रामचन्द्र भट्ट विद्या मन्दिर विद्यालयों के छात्र- छात्राओं के सहयोग से गोपेश्वर में गैस गोदाम के समीप विशेष सफाई जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने स्वच्छता शपथ दिलाई और हस्ताक्षर अभियान का नेतृत्व किया, जिसमें नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें