फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tharali: पंचायत प्रतिनिधियों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण का समापन

अलका त्यागी Updated Mon, 29 Dec 2025 08:48 PM IST

ब्लॉक सभागार में पंचायत प्रतिनिधियों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण का समापन थराली। पंचायती राज विभाग द्वारा नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों का ब्लॉक सभागार थराली में आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण का समापन हो गया। प्रतिभागियों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र दिये गये। समापन समारोह को संबोधित करते हुये खंड विकास अधिकारी नितिन धानिया ने कहा कि इस प्रशिक्षण के बाद प्रतिभागी इस जानकारी का उपयोग पंचायतों को विकसित, आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए करेंगें। उन्होंने कहा कि पंचायतों के पास 29 विषय हैं जिनसे वे ग्रामीणों की आजीविका वर्धन का कार्य कर सकेंगें। मास्टर ट्रेनर सुभाष पुरोहित ने कहा कि जिन 9 थीमों के बारे में पंचायत प्रतिनिधियों को बताया गया है उसमें से एक न एक थीम पर वे अवश्य अपने गांव को आदर्श बनायेंगें। सहायक पंचायत विकास अधिकारी गंगा सिंह गुसांई ने कहा कि इस प्रशिक्षण में पंचायत प्रतिनिधियों ने पांच दिन तक जिस उत्साह से भाग लिया और पंचायती राज अधिनियम के प्रावधानों को सीखा साथ ही उत्तराखंड पंचायती राज अधिनियम 2016 में वर्णित विषयों की जानकरी ली उससे ग्राम स्वराज स्थापित करने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा किये। समापन समारोह में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी नरेश चंदोला, प्रकाश रावत, मास्टर ट्रेनर हरि प्रसाद मंमगाई, रमेश चन्द्र जोशी, पूजा रजवार, प्रदमुन सिंह, गंभीर सिंह आदि मौजूद थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें