आठ गांवों को जोड़ने वाली 9 किमी लंबी नंदकेशरी-जौला मोटर मार्ग ढाई महीने बाद भी आवाजाही के लिए नहीं खुल पाया है। चिडंगा, अखोड़सारी, सिमसारी, कल्याणी, जौला, बुड़जौला, त्रिकोट और सेरा गांव तक खाद्यान और गैस की गाड़ी नहीं जा पा रही है। नंदकेशरी से एक किमी आगे धौड़ और काठिंग नामक स्थान पर लगातार भूस्खलन और दलदल होने के कारण जेसीबी मशीन यहां पर कार्य नहीं कर पा रही है। लिहाजा ग्रामीणों ने लोनिवि से यहां पर सड़क खोलने के लिए पोकलैंड मशीन लगाने की मांग की जिस पर मंगलवार को लोनिवि ने इस सड़क को खोलने के लिए पोकलैंड मशीन लगा दी है। चैं