फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tharali: जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत एक बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन

ब्लॉक सभागार नारायणबगड़ में जन जन की सरकार जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत एक बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता उपजिला अधिकारी पंकज भट्ट ने की। उन्होंने बताया कि इस शिविर में कुल 122 शिकायतें दर्ज की गई। जिसमें से 70 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों को त्वरित कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को भेजा गया। शिविर में पीएमजेएसवाई और लोक निर्माण विभाग की खस्ताहाल सड़कों के बारे में लोगों ने नाराजगी जताई। आपदा प्रभावित गांव जूनेर और गढ़कोट के ग्रामीणों ने उनके तुरंत विस्थापन की मांग की। अधिकतर ग्रामीणों ने जंगली जानवरों के दहशत और आतंक से लोगों ने राहत देने की मांग की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें