कर्णप्रयाग में केंद्रीय ब्यूरो सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार पौड़ी के द्वारा जीआईसी में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम आयोजित किया। इस मौके पर चित्रकला और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चित्रकला प्रतियोगिता में नमन बिष्ट ने प्रथम अमित ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में ऋषभ कुमार प्रथम और आदित्य ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में कर्णभूमि कला मंच के द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से छात्रों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।