डॉ शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय कर्णप्रयाग में छात्र संघ चुनाव के लिए सुबह 8:00 बजे से मतदान जारी है। महाविद्यालय में अध्यक्ष, सचिव उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष आदि पदों के लिए मतदान किया जा रहा है। वही महाविद्यालय में पहली बार मतदान के लिए छात्र छात्राएं भी उत्सुक दिखाई दे रहे हे। छात्र छात्राओं ने कहा की छात्रावास, शौचालय, साफ सफाई, कूड़ा कचरा, खेल मैदान आदि को लेकर मतदान किया है। जो भी प्रत्याशी जीतेगा वह महाविद्यालय के विकास के लिए कार्य करेगा।