फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र संघ चुनाव: कर्णप्रयाग और गैरसैंण में 10-10 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

अलका त्यागी Updated Tue, 23 Sep 2025 07:36 PM IST

छात्र संघ चुनावों के तहत नामांकन प्रक्रिया की गई। कर्णप्रयाग और गैरसैंण पीजी कालेज में अध्यक्ष सहित अन्य पदों के लिए 10-10 प्रत्याशी मैदान में हैं। नामांकन के बाद प्रत्याशियों ने अपने समर्थकों के साथ महाविद्यालय परिसर से बाजार तक रैली का आयोजन किया। 27 सितंबर को होने वाले छात्रसंघ चुनाव के लिए मंगलवार को नामांकन प्रक्रिया की गई। दोपहर तीन बजे तक हुई नामांकन प्रक्रिया में कर्णप्रयाग पीजी कालेज में जहां अध्यक्ष पद पर दो, उपाध्यक्ष पद पर एक, सचिव पद पर दो, सहसचिव पद पर दो, कोषाध्यक्ष पद पर दो ,विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर एक नामांकन दाखिल किया गया। वहीं गैरसैंण में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और यूआर पद पर दो-दो प्रत्याशियों ने नामांकन किया। जबकि सहसचिव और कोषाध्यक्ष पद पर एक एक प्रत्याशी ने नामांकन प्रपत्र भरे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें