थराली क्षेत्र में तीन दिवसीय शौर्य महोत्सव का शुभारंभ। अमर बलिदानी भवानी दत्त जोशी की स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। सेना के जवानों ने बैंड धुन बजाकर माहौल को राष्ट्रभक्ति से भर दिया। मुंदोली राइडर्स क्लब ने मुंदोली से चेपड़ों तक साइकिल यात्रा कर शहीदों को नमन किया। देवाल की प्रसिद्ध धाविका सरोजिनी कोटेड़ी ने 26 किलोमीटर दौड़ लगाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। महोत्सव में अमर बलिदानियों के परिजनों और वीरांगनाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल होंगे।