तहसील प्रशासन द्वारा प्रभावित परिवारों को लगातार राहत सामग्री बांटी जा रही है। सोमवार को आपदा प्रभावित 30 परिवारों को राशन किट, दवाएं, तिरपाल सहित जरूरी सामग्री का वितरण किया गया। साथ ही एक प्रभावित मठोली के मोहन लाल को तीक्ष्ण क्षति में मकान का 1 लाख 30 हजार का चेक तहसीलदार सुधा डोभाल द्वारा प्रभावित को दिया गया। सोमवार को डुंग्री, नौटी, गौचर आदि क्षेत्रों से प्रभावित परिवारों ने आकर तहसील से राहत सामग्री प्राप्त की।