फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्साह: देवरा यात्रा की तैयारियां शुरू, कर्णप्रयाग में 27 गांवों की ओर से होगा आयोजन

आगामी 23 सितंबर से शुरू होने वाला डिप्ठाड़ की चंडिका देवी की देवरा यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। यह यात्रा गंगा नदी के किनारे बसे 27 गांवों की ओर से हर साल आयोजित की जाती है। यात्रा उत्सव के तहत शुक्रवार को माता चंडिका के भ्रमण में भव्य शोभा यात्रा के साथ डोली सिवाई गांव से चंडिका मंदिर पंहुचाई गई। यहां चंडिका देवी की पारंपरिक पूजा अर्चना की गई और यात्रा का विधिवत शुभारंभ हुआ। मंदिर समिति के अध्यक्ष दीलवर सिंह चौहान और सचिव ईश्वर सिंह बिष्ट ने बताया कि डोली यात्रा से पहले चंडिका देवी की पारंपरिक मायादेवता रूप में शोभायात्रा निकाली जाती है। यात्रा के दौरान स्थानीय लड़कियां देवी की भूमिका में नजर आती हैं, जिन्हें "देवी स्वरूपा" माना जाता है। इस बार की यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। डोली 27 गांवों के भ्रमण के बाद वापस मंदिर लौटेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें