फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pokhri: कांग्रेस ने 2027 चुनाव के लिए कसी कमर, कार्यकर्ताओं का सम्मान कर सौपी जिम्मेदारियां

आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संदेश दिया। बद्रीनाथ विधायक लखपत सिंह बुटोला के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का फूल-मालाओं और शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया तथा उन्हें विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं। सम्मेलन में बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक बुटोला ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महंगाई, बेरोजगारी, महिला अपराध और भ्रष्टाचार चरम पर है, जबकि कानून व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतर चुकी है। जनता मौजूदा सरकार से त्रस्त है और 2027 में बदलाव का मन बना चुकी है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में माहौल बन रहा है। भाजपा के कई पूर्व विधायक और वरिष्ठ नेता पार्टी के संपर्क में हैं और जल्द ही कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अभी से बूथ स्तर पर जुटकर संगठन को मजबूत करें और चुनावी तैयारियों में पूरी ताकत से लग जाएं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें