थराली नंदकेसरी जोला मोटर मार्ग पर मलबे के ढेर के ऊपर से गुजर रहे है वाहन। 24 जुलाई को त्रिकोट गांव के समीप भूस्खलन से बंद हुआ था मोटर मार्ग। दो माह बाद 27 सितंबर को मार्ग खोला गया, लेकिन मलबा अधिक होने के कारण आवाजाही के लिए अस्थाई रूप से मलबे के ऊपर ही बनी सड़क। दो माह बाद भी नहीं हटा मलबा। जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे हैं ग्रामीण।