फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ दिवसीय चोपता चौंरी मेले की धूम, मां गिरजा भवानी की आराधना

थराली नारायणबगड़ विकासखंड के चोपता में 21 से 29 नवंबर तक नौ दिवसीय चोपता चौंरी मेले का आयोजन किया जा रहा है। कड़ाकोट पटटी में स्थित इस स्थान पर मां गिरजा भवानी का मंदिर है। मेले में ढोल दमांउ की थाप पर मां गिरजा भवानी के पश्वा अवतरित हुये और देवनृत्य के साथ भक्तों को सुख-समृद्धि का आर्शीवाद दिया। रेंस के प्रधान परिपूरण सिंह रावत ने बताया कि इस नौ दिवसीय मेले में कड़ाकोट पटटी के नौ गांव आयोजन में शामिल होते हैं। रेंस, चोपता, भंगोटा, कूस, तुनेड़ा, बेथरा, लोदला, डडुवागाड़,सोल्टा, इन गांवों की महिला मंगल दलों ने लोक संस्कृति की छटा बिखेरी। मेले में पदम श्री लोक गायक प्रीतम भरतवाण के गानों पर लोग थिरकने लगे। उन्होंनें ढोल गायन के साथ मां गिरजा भवानी की स्तुति भी की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें