चारधाम यात्रा को लेकर कर्णप्रयाग में पार्किंग स्थलों पर अतिक्रमण की शिकायत को लेकर पालिका और पुलिस ने संयुक रूप से चलाया अभियान। कर्णप्रयाग मुख्य बाजार सहित अन्य स्थानों पर चलाया गया अभियान। अतिक्रमणकारियों को तुरंत अतिक्रमण हटाने को कहा। पालिका ने दुकानों में पॉलीथिन भी की जब्त। नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों का पुलिस ने किया चालान।