माणा गांव में आज माता मूर्ति मेला आयोजित किया जाएगा। सुबह दस बजे बदरी विशाल के सखा उद्धवजी माता मूर्ति से मिलने माणा गांव स्थित माता मूर्ति मंदिर रवाना हो गए है। इसके चलते अब दोपहर तीन बजे तक बदरीनाथ मंदिर के कपाट बंद रहेंगे। तीन बजे के बाद दर्शन शुरू हो जाएंगे।