विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर यूथ फिजिकल एकेडमी की ओर से नशा मुक्ति एवं स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चलाया गया। यूथ फिजिकल एकेडमी के संस्थापक अनिल सिंह नेगी के नेतृत्व में युवाओं ने अपर बाजार से होते हुए पेट्रोल पंप से मुख्य बाजार तक जागरुकता रैली निकाली। युवाओं ने छोड़ो नशा और शराब, न करो जीवन खराब.., हिट इंडिया फीट इंडिया.. आदि स्लोगनों से लोगों को जागरूक किया। पूर्व सैनिक अनिल सिंह नेगी ने बताया कि पहाड़ों में नशे का प्रभाव युवाओं में तेजी से बढ़ता जा रहा है। ऐसे में जागरुकता के माध्यम से युवाओं को इससे बचाया जा सकता है।