बुधवार को बैनीताल मार्ग पर मठोली के जंगल में अचानक से आग लग गई। सूखी घास होने के चलते कुछ ही मिनटों में जंगल फूं फूं कर जलने लगा। आग के कारण कई वन संपदा जलकर राख हो गई। और पूरे क्षेत्र में धुंआ फैल गया। नारायणबगड़ रेंज के वनक्षेत्राधिकारी अखिलेश भट्ट ने बताया कि आग बुझाने के लिए टीम भेज दी गई है। जल्द आग पर काबू पा लिया जाएगा।साथ ही उन्हाेंने लोगों से जंगलों में आग न लगाने की अपील भी की है।