जनपद के लंगासू क्षेत्र के जंगलों में लगी भीषण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया है, जिससे क्षेत्र की लाखों की बहुमूल्य वन संपदा जलकर खाक हो गई है। तेज हवाओं के कारण आग तेजी से नए इलाकों में फैल रही है, जिसके चलते न केवल बेशकीमती औषधीय वनस्पतियां और पेड़ नष्ट हो रहे हैं, बल्कि जंगली जीवों के अस्तित्व पर भी संकट मंडराने लगा है। वन दरोगा आरती पंवार ने बताया की आग बरसारली के गांव के आसपास लगी है। सुचना पर टीम को मौके के लिए रवाना किया गया है। जल्द आग पर काबू पा लिया जाएगा