51 वर्षों के बाद विश्व कल्याण के लिए भ्रमण कर रही मंडल घाटी की पुत्र दायिनी माता अनुसूया देवी जिलासू तहसील के गिरसा गांव पहुंची। रविवार को सुबह देवी के पुजारी राकेश चंद्र तिवारी, वैभव तिवारी, चंद्र शेखर तिवारी ने मां अनुसूया की दुर्गा शप्तशती मंत्रों के साथ महाभिषेक पूजाएं संपादित की। तथा दोपहर को देवी ने गांव के पौराणिक श्री लक्ष्मी-नारायण मंदिर, चंडिका मंदिर और भूमियाल देवता के मंदिरों की परिक्रमा कर देवी-देवताओं को वस्त्र-आभूषण अर्पित किए। इस दौरान श्रद्वालु देव मिलन के दृष्य को देखकर भाव-विह्वल हो गए।