सेवा इंटरनेशनल उत्तराखंड की ओर से नौटी में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 42 से अधिक ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही ग्रामीणों की रक्त जांच, ईसीजी के अलावा जनरल चेकअप एवं निशुल्क दवाईयां वितरित की गई। स्वास्थ्य शिविर में डॉ. दिव्या, सुरेन्द्र, आयुष, राहुल, यशवंत, पिंकी पवार, मंजू, सरिता कुंवर आदि मौजूद रहे।