फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: चांदपुर पट्टी के 30 से अधिक गांवों को जोड़ने के लिए बने नवनिर्मित पुल का उद्घाटन, 16 वर्षों से था इंतजा

चांदपुर पट्टी के 30 से अधिक गांवों को आपस में जोड़ने के लिए आटागाड़ नदी पर बने नवनिर्मित पुल का रविवार को विधिवत शुभारंभ हुआ। ग्रामीणों को करीब 16 वर्षों से यहां पुल बनने का इंतजार था। अब 18 माह मेंं 2.4 करोड़ का पुल बनकर यातायात के लिए तैयार है। चांदपुर पट्टी के जसपुर, डुंग्री, बैनोली, नंदासैंण, चौरासैंण सहित नौटी, नैणी आदि के गांवों को आदिबदरी, गैरसैंण जाने के लिए यह उज्जवलपुर-जसपुर-डुंग्री मार्ग कम दूरी वाला और बेहतर साबित होता है। लेकिन यहां पुल नहीं होने से बरसात में यातायात बंद हो जाता था। पुल का शुभारंभ करते हुए विधायक अनिल नौटियाल ने कहा कि वर्ष 2008 में इस मोटर मार्ग के बनने के बाद से ही इस स्थान पर पुल की आवश्यकता महसूस की जा रही थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें