गोपेश्वर कलेक्ट्रेट में लोगों ने जमकर होली खेली। इसके अलावा होली पर्व पर स्कूलों में बच्चों ने भी जमकर होली खेली। विद्यालय गए बच्चों ने एक दूसरे को अबीर, गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। ज्योतिर्मठ, नंदानगर, पीपलकोटी, नंदप्रयाग, गोपेश्वर क्षेत्र में छात्र-छात्राओं ने होली खेली। होली पर्व के चलते विद्यालयों में छुट्टी के दौरान खूब अबीर, गुलाल चला। वहीं, होली रंग की खरीदारी के लिए बाजारों में खूब चहल-पहल रही। अबीर, गुलाल के अलावा मुखौटे, टीशर्ट, फैंसी पिचकारी खूब बिकी। मिठाई की दुकानों में गुजिया, चिप्स की भी खूब बिक्री हुई। संवाद