कर्णप्रयाग में होली को लेकर दुकानें सज गई है। गुजिया की मिठास हर तरफ है। व्यापारी उत्साहित नजर आ रहे हैं। विभिन्न प्रकार की मिठाइयां, गुजिया और कई प्रकार के पकवान बनाए हैं। वहीं बाजारों में तरह-तरह के रंग, मुखोटे, पिचकारियां आदि की जमकर खरीदारी हो रही है। बाजारों में दूरदराज से होल्यारों की टोली घूम-घूम कर होली खेल रही है।