गोपेश्वर में हरेला पर्व का शुभारंभ मांगल गीतों और पर्यावरण संरक्षण पर आधारित लोकगीतों के साथ हुआ। जिलाधिकारी ने घिंघराण क्षेत्र स्थित ऑफिसर कॉलोनी में पौधारोपण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। अक्षत नाट्य संस्था के कलाकारों ने लोकगीतों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके अलावा जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में भी पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। हरेला पर्व के अवसर पर लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया ।