नारायणबगड़ ब्लाक के जुनेर गांव में चल रहे वीरभड़ जीतू बगड़वाल मेले में पंचमी के पावन पर्व पर घुड़ेत नृत्य लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। धार्मिक उत्सव में प्रति दिन आचार्य शिव प्रसाद सती द्वारा मां गिरीजा भवानी मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की जा रही है।